LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

December 26, 2018

नया साल क्यों मनाया जाता है | Happy New Year

नया साल क्यों मनाया जाता है - देखते ही देखते 2018 को 'Good Bye' और 2019 के ‘Welcome’ का समय आ गया। साल के आगमन पर भारत सहित और कई देशों में रेस्टोरेंट और मॉल से लेकर क्लब तक हर जगह नया साल की तैयारियां शुरू कर दी गई। वैसे कभी आपने ये सोचा है कि हम नया साल एक जनवरी को ही क्यों सेलिब्रेट करते हैं? एक दिसबंर, एक फरवरी या फिर एक मार्च को क्यों नहीं दरअसल, एक जनवरी को नया साल मनाने की पीछे कई मान्यताएं और वजहें हैं।

नया साल क्यों मनाया जाता है | Happy New Year

नया साल क्यों मनाया जाता है
नया साल इसलिए मनाया गया है क्योंकि माना जाता है कि नव वर्ष लगभग 4000 वर्ष पहले बेबीलीन नामक स्थान से मानाना शुरू हुआ था और यह 1 जनवरी को मनाया जाने वाला नया वर्ष ग्रेगोरियन कैलेंडर पर आधारित है। लेकिन इसकी शुरुआत रोमन कैलेंडर से शुरू हुई थी। इस बार पारीक रोमन कैलेंडर का नया वर्ष 1 मार्च से शुरू होता है लेकिन रोमन के प्रसिद्ध स्मार्ट जूलियस सीजर ने 46 वर्ष ईसा पूर्व में इस कैलेंडर में परिवर्तन किया था। और उन्होंने इसके बाद जुलाई का महीना और अपने भतीजे के नाम पर अगस्त का महीना भी जोड़ दिया। पूरी दुनिया में तब से लेकर आज तक नया साल 1 जनवरी को ही मनाया जा रहा है।

हिंदू धर्म में नव वर्ष का प्रारंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना गया है और हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान ब्रहमा ने इसी दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी इसलिए उस दिन से नया साल का आरंभ इस दिन होने लगा। और इस दिन नया साल सब लोग मनाने लगे। लेकिन हमारे इस्लामी कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम महीने की 1 तारीख को नया साल हिजरी से शुरू होता है। वैसे तो भारत में नया साल सभी स्थानों पर अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है।


कहां और कब मनाया जाता है
ज्यादातर यह तारीख मार्च और अप्रैल के महीने में पढ़ती हैं। और पंजाब में नया साल वैशाखी के रूप में 13 अप्रैल को मनाया जाता है लेकिन सिख धर्म के लोग नया साल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार मार्च में होली के दूसरे दिन नया साल मनाते हैं और जैन धर्म के लोग वो नववर्ष को दिवाली के अगले दिन मनाते हैं। और यह नया साल भगवान महावीर स्वामी की मोक्ष प्राप्ति के अगले दिन से शुरू होता है। वैसे तो पूरे भारत में ज्यादातर लोग 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं चाहे वो कोई भी धर्म का इंसान हो 1 जनवरी को भारत में नया साल मनाया जाता है।

खास आपके लिए 
* New Year 2019 Wishes Images SMS Quotes In Hindi
* नया साल मुबारक हो 2019 | नया साल स्टेटस

हमारी तरफ से आप सभी को "नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं"। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया के जरिए शेयर जरूर करें। अपनी राय हमें कमेंट में बताएं। शुक्रिया।