LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

June 30, 2018

इन देशो में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय

हमारे देश से हर साल बहुत सारे लोग विदेशो में पढाई या नौकरी करने के लिए जाते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के दिसम्बर 2017 में जारी किये गए आंकड़ो के अनुसार दुनिया के अलग-अलग देशो में करीब 3.12 करोड़ भारतीय रह रहे हैं। आइये जानते हैं किन देशो में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं। आर्टिकल पसंद आये तो 2 मिनट समय निकालकर इसे शेयर जरूर कीजिएगा।


म्यांमार- म्यांमार दक्षिण पूर्वी एशिया और भारत का पड़ोसी देश है म्यांमार हमारा पड़ोसी होने के साथ-साथ हमारा अच्छा मित्र देश भी है यहाँ भारत से बहुत से लोग काम करने या नौकरी के लिए जाते हैं। म्यांमार में भारतीयों की संख्या 10 लाख के आसपास है।

मॉरिशस- मॉरिशस के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। मॉरिशस एक अफ्रीकी देश है जो की आइलैंड पर बसा हुआ है। यह छोटा सा देश अपनी सुन्दरता के लिए मशहूर है। इस देश में 9.5 लाख भरतीय रहते हैं जो यहाँ की कुल जनसंख्या का 68% है।

दक्षिण अफ्रीका- दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक बहुत ही सुंदर राष्ट्र है। दक्षिण अफ्रीका में पिछले कई सालो से भारतीय लोग रह रहे हैं। यहाँ रहने वाले भारतीयों की संख्या 10 लाख 27 हजार है जो की यहाँ शिक्षा, व्यापार और नौकरी के लिए आये हैं।

इसे भी पढ़ें - बनना है स्मार्ट तो यूज़ करें गूगल के ये 10 ऐप्स, बदल जाएगी दुनिया

कनाडा- कनाडा अमेरिका का पड़ोसी देश है। यह एक विकसित और संपन्न राष्ट्र है, जहां दुनियाभर के अलग-अलग देशो से बहुत सारे लोग उच्च शिक्षा और नौकरी करने के लिए आते हैं। कनाडा में भारतीयों की संख्या 15 लाख है जो की कनाडा की कुल आबादी का 5% है।

यूनाइटेड किंगडम- यूनाइटेड किंगडम जिसे हम यूके भी कहते है एक यूरोपीय देश है। यूके शिक्षा के क्षेत्र में अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसीलिए यहाँ दुनिया भर के देशो से लोग पढने और रोजगार के लिए आते है। इस देश में 18 लाख से भी ज्यादा भारतीय रहते हैं जिनमे से ज्यादातर शिक्षा और रोजगार के लिए यहाँ जाते हैं।

मलेशिया- मलेशिया 'सिंगापुर' का पड़ोसी देश है। मलेशिया भी एक विकसित और संपन्न देश है यहाँ की जीवनशैली और रहन सहन काफी अच्छी है। मलेशिया में 24 लाख भारतीय रह रहे हैं जिनमे से ज्यादातर यहाँ नौकरी करते हैं और कुछ उच्च शिक्षा के लिए आये हैं।

संयुक्त अरब अमीरात- संयुक्त अरब अमीरात एक अरब देश है। दुबई इसी देश का सबसे बड़ा शहर और यहाँ की आर्थिक राजधानी है। भारत से लोग नौकरी के लिए लाखो की संख्या में लोग दुबई में रहते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में करीब 29 लाख भारतीय हैं जो यहाँ की कुल जनसँख्या का 28% है।

सऊदी अरब- सऊदी अरब, अरब और खाड़ी देशो का सबसे बड़ा मुल्क है। सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है इस देश में आयल इंडस्ट्री में काम करने वाले 85% मजदूर दुसरे देशो के हैं जो यहाँ रोजगार की दृष्टि से रहते हैं। सऊदी अरब में वर्तमान में 41 लाख भारतीय है जो सऊदी की जनसँख्या का 14% है।

संयुक राज्य अमेरिका- अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर और बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। अमेरिका में दुनिया के लगभग सभी देशो से लोग नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिए जाते हैं। अमेरिका में भारतीयों की संख्या 44 लाख 46 हजार है।

नेपाल- नेपाल भारत का पड़ोसी और सबसे अच्छा सम्बन्धी देश है। नेपाल और भारत के लोगों को दोनों ही देशो में कही भी आने जाने के लिए किसी भी वीसा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है। यही कारण है की नेपाल और भारत के लोग एक दुसरे के देशो में नौकरी, व्यापार, और शिक्षा के लिए रहते हैं। दिसम्बर 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 60 लाख से भी ज्यादा लोग नेपाल में रहते हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।