LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

June 6, 2018

motivational quotes | मन की खुशी पैसों से नही बल्कि इन 3 चीजों से मिलती है

पैसा हम जितना चाहें मेहनत करके कमा सकते हैं लेकिन मन को यदि खुश रखना हो तो उसके लिए हम लाख खर्च करके भी मन की खुशी नही खरीद सकते। जिस इंसान को मन की खुशी न मिले उसका कमाने से कोई फायदा नही। इंसान को पैसों से कहीं ज्यादा जरूरत मन की शांति और खुशी होती है लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश किये हैं कि आखिर ये मन की खुशी कहाँ और कैसे मिलेगी। यदि आप भी पाना चाहते हैं मन की खुशी तो फिर यह पोस्ट आपके लिए बेस्ट है। आइये जानते हैं कैसे मन की खुशी प्राप्त की जा सकती है।


मन की खुशी पैसों से नही बल्कि इन 3 चीजों से मिलती है :

किसी भूखे इंसान को खाना खिला देने से और गरीबों की मदद कर देने से मन की खुशी प्राप्त होती है। यह खुशी आप पैसों के बल पर कभी प्राप्त नही कर सकते। इसलिए जितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करें।

अपने दिल का गम अपने सबसे अजीज से कह देने पर जो मन की खुशी प्राप्त होती है वो और किसी दूसरे चीज में कहां।

अपनी जान जोखिम में डाल कर दूसरों की मदद करने में जो मन की खुशी प्राप्त होती है वो और किसी चीज में बिल्कुल नही मिल सकती।

यदि आपको पैसों से मन की खुशी नही मिलती है तो बताये गए इन बातों और जरूर अमल करें यकीनन आपको मन की खुशी मिलेगी।