LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

May 24, 2018

ज्ञान का खजाना - बिल गेट्स के बारे में रोचक तथ्य

amazing facts of bill gates in hindi

1. बिल गेट्स का पूरा नाम "विलियम हेनरी गेट्स तृतीय" है।

2. उन्होंने अपना पहला प्रोग्राम केवल 17 वर्ष की आयु में बेचा था, जो कि उनके स्कूल के लिए टाइम टेबल का एक सिस्टम था।

3. बिल गेट्स को 1977 में रेड लाइट जंप करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार चलाने के जुर्म में जेल की हवा खानी पड़ी थी।

4. बिल गेट्स की दो बेटियां और एक बेटा है। हर बच्चे को माता-पिता से केवल 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे जबकि उनकी संपत्ति 72 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

5. बिल गेट्स का घर 66 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। यह वॉशिंगटन झील के किनारे बना है। यह घर अपने डिजाइन, सुविधाओं और तकनीक के लिए प्रसिद्ध है।

6. बिल गेट्स की पहली कंपनी "ट्राफ-ओ-डाटा" थी, जो ऐसे ही यंत्र बनाती थी जो सड़क पर स्थित किसी बिंदु से गुजरने वाली कारों की गिनती रिकॉर्ड करते थे।

7. बिल गेट्स भारत में गरीबों के पुनरुत्थान के लिए चलाए जा रहे फाउंडेशन के कार्यक्रमों को देखने हर साल आते हैं।

8. बिल गेट्स हर सेकेंड में करीब 12,054 रुपए कमाते हैं। एक दिन में लगभग 102 करोड रुपए कमाते हैं।

9. बिल गेट्स अगर पूरी दुनिया में हर व्यक्ति को लगभग बराबर-बराबर रुपए बांटे हैं तो हर एक के हिस्से में करीब 4,983 रुपए आएंगे।

10. "माइकल जॉर्डन" अमेरिका के सबसे महंगे एथलीट हैं। अगर वह हर महीने की कमाई जरा सी भी खर्च ना करें तो बिल गेट्स के बराबर उन्हें पैसा इकट्ठा करने में 277 साल लग जाएंगे।

11. बिल गेट्स ने प्रोग्रामिंग कंप्यूटर बनाने की शुरूआत 13 साल की उम्र से ही कर दी थी।

12. हमारे भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी कप्तान धोनी हैं। अगर वह अपना पैसा बिल्कुल खर्च ना करें तो उन्हें बिल गेट्स के बराबर पैसा इकट्ठा करने में 35 हजार साल लग जाएंगे। हालांकि इतने साल जीना किसी इंसान के वश में नहीं है।

13. अगर बिल गेट्स का अपना कोई देश होता तो पूरी दुनिया में वह देश 37वां सबसे अमीर देश होता है।

14. क्या आपको पता है कि बिल गेट्स को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग से इतना प्यार था कि वह पढ़ाई छोड़कर इस में ही लगे रहते थे, जिसकी वजह से वह 11वीं में फेल हो गए थे। मगर अपनी प्रतिभा के बलबूते उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक कंपनी शुरू की और तीन दशक में ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

15. बिल गेट्स एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए हुए थे। वहां उन्होंने खाना खाने के बाद वेटर को टिप के रूप में 5 डॉलर दिए। यह देख वेटर आश्चर्य में पड़ गया। बिल गेट्स ने यह देख पूछा की क्या हुआ, तब वेटर ने कहा कि मैं हैरान हूं क्योंकि इसी टेबल पर अभी आपका बेटा खाना खा कर गया और उसने टिप के रूप में 500 डॉलर दिए और आप उसके पिता दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति होकर मात्र 5 डॉलर का टिप दे रहे हैं। तब बिल गेट्स ने अर्थपूर्वक शब्दों में कहा कि वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का पुत्र है लेकिन मैं मात्र एक सामान्य वकील का बेटा हूं।

यह भी जरूर पढ़ें ⇓