LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

April 5, 2018

तरक्की के लिए माइंडसेट जरूरी - Personality Development


मल्टी टैलेंटेड बनाएं
बतौर मैनेजर आपको टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने टैलेंट को निखारने में मदद करनी चाहिए। आपको टीम मेंबर्स को मल्टी टैलेंटेड बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मेंबर्स को हर तरह के काम में शामिल करना चाहिए। इससे वे नई चीजें सीखते हैं और सफलता के लिए विश्वास बढ़ता जाता है।

निखरने दें प्रतिभा
अक्सर टीम मेंबर्स को अपनी प्रतिभा के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती। ऎसे में वे निराशा के साथ लक्ष्य पूरा करने में लगे रहते हैं। इसके बजाय आपको टीम मेंबर्स को उनकी प्रतिभा के अनुरूप काम देना चाहिए। उन्हें महसूस कराना चाहिए कि टारगेट्स पूरा करने में उनका कितना महत्व है। उनके स्किल डवलपमेंट पर जोर देना चाहिए।

बताएं खास बातें
व्यक्ति तरक्की का माइंडसेट तभी बना पाता है, जब वह पॉजिटिव माहौल में काम करे। उसको संस्थान की नीतियों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। इससे एम्प्लॉई कंपनी की सक्सेस से खुद की सक्सेस को जोड़ लेता है और सबको फायदा होता है।

सपनों के लिए मेहनत
कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत करता है। अगर मैनेजर टीम वर्क को उनके सपनों के साथ जोड़ दे तो हर कोई पूरी ऊर्जा के साथ काम पूरा करने लगेगा। आपको टीम मेंबर्स को बड़ा लक्ष्य हासिल करने के बाद मिलने वाले परिणामों के बारे में भी बताना चाहिए।

प्रेरित करते रहें
आपको काम के दौरान बीच-बीच में टीम मेंबर्स को सफलता के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। इससे टीम मेंबर्स पूरे जोश के साथ अपने काम में जुटे रहते हैं। ऎसा न होने पर वे लगातार काम करते हुए बोर भी हो सकते हैं। इसके बजाय आपको काम को मनोरंजक रूप देना चाहिए। इससे हर एम्प्लॉई पूरी तरह से जुड़कर काम कर पाएगा और टारगेट्स भी जल्दी पूरा होंगे।