हर कोई सपना देखता है और सभी चाहते हैं कि उनके सपने पूरे हो जाए। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि वह जो सपना हम देखते हैं वह पूरा नहीं हो पाता। वह सिर्फ सपना बनकर ही रह जाता है। और हम समझ नहीं पाते कि यह सपने और चाहत अधूरे क्यों रह जाते हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है।
इसलिए ऐसा होता है कि हमारी इच्छा शक्ति मजबूत नहीं होती। यदि आप सोचेंगे कि आप जो चीज पाना चाहते हैं वह आपको मिल चुकी है। उसके बारे में कल्पना कीजिए और समझ लीजिए कि वह आपको मिल चुकी है वह आपको जरूर मिलेगी।
धरती में जो भी चीज है उस उसे आप आकर्षित कर सकते हैं। बस आपको सोचना है कि वह आपको मिल चुकी है। यदि आप बस यही सोचेंगे कि वह आपको नहीं मिलेगी। तो इसका मतलब आप उसे अपनी ओर आने से रोक रहे हैं। चाहे पैसा हो या गाड़ी आप उसे अपनी और आकर्षित कर सकते हैं। वह आपकी हो जाएगी बस आपको सिर्फ कल्पना करना है कि वह आपके पास है। आपके पास बहुत पैसे हैं। आप अपनी मनचाही चीजें आसानी से खरीद सकते हैं। इन सब चीजों के प्रति तीव्र इच्छा होना चाहिए। तभी आपके पास ये चीजें आएंगी।
यदि आप पैसे की कमी महसूस करेंगे तो वाकई में पैसों की कमी बनी रहेगी। अभी आपके पास पैसा नही है फिर भी आपको सोचना होगा कि आपके पास बहुत पैसे हैं। आप सब कुछ कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्द ही रिजल्ट मिलने लगेगा। बस आपको खुद के लिए अच्छा सोंचने की जरूरत है।
No comments:
Post a Comment