LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

February 12, 2018

10 भारतीय चीजें जिनसे दुनिया को है प्यार


भारत दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। लोकतांत्रिक भारत तेज आर्थिक विकास की राह पर है। अर्थव्यवस्था में के अलावा उसे ताज महल, बॉलीवुड और योग के लिए जाना जाता है।

विविध संस्कृति
विदेशियों में भारत की अलग और रंगीन संस्कृति के बारे में जानने के लिए बहुत ही उत्सुकता रहती है। विदेशी यहां के नेत्र तथा मूसा के गहने और त्योहार हमेशा उनको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरे कई देशों के शहरों में जैसे जर्मनी के कुछ शहरों में होली मनाया जाता है। वैसे ही दुनिया के कई ऐसे शहर हैं जो भारत के त्योहारों को देखकर त्यौहार मनाता है।

आईटी
सूचना प्रौद्योगिकी या आईटी के क्षेत्र में सारी दुनिया में भारत के इंजीनियरों का नाम है। दुनिया के शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहां भारतीय आईटी कंपनियां अपनी सेवाएं नहीं दे रही है। भारत की इंजीनियर पूरी दुनिया में इतना फैले हुए हैं कि विदेशों में हर भारतीय पेशेवर को पहले आईटी इंजीनियर में लिया जाता है।

ताज महल
शाहजहां द्वारा निर्मित मोहब्बत की यह निशानी ताजमहल आज भी विदेशियों के बीच सबसे आकर्षक भारतीय पर्यटन स्थल है। शायद विदेशों में रहने वाले कुछ ही भारतीय या प्रवासी भारतीय होंगे जिससे किसी विदेशी ने ताज महल के बारे में बात न किया हो।
*आप लाख कोशिश कर ले लेकिन ये पांच काम नहीं कर सकते*

रॉयल बंगाल टाइगर
ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय बाघों की दहाड़ पूरे दुनिया मे है। दुनिया भर से पर्यटक इस जानवर की एक झलक पाने के लिए भारत जाते हैं। विश्व के करीब 60 प्रतिशत जंगली बाघ भारत में पाए जाते हैं।

भव्य शादियां
भारत की शादियां अपनी रिवाजो और खर्चे के कारण "द बिग फैट इंडियन वेडिंग" के नाम से मशहूर हैं। लंबे चौड़े रिवाजों और मेहमानों की भीड़ के कारण भारतीय शादियां हमेशा से पश्चिमी देशों में आकर्षण का केंद्र रही हैं। पश्चिमी देशों की शादियों में तड़क-भड़क कम होती है और उनमें कुछ खास रिश्तेदार व मित्र ही आमंत्रित होते हैं।

मसालेदार जायके
सादा भोजन करने वाले विदेशियों को भारत के व्यंजन काफी पसंद आते हैं। आप दुनिया के लगभग हर बड़े शहर में कोई ना कोई भारतीय रेस्तरां जरूर पाएंगे। भारतीय खाने की लोकप्रियता का अनुमान इससे भी लगा सकते हैं कि मात्र 3 लाख आबादी वाले जर्मनी के बॉन शहर में 7 दक्षिण एशियाई रेस्तरां हैं।
*एक अच्छी छोटी कहानी, short story in hindi*

बॉलीवुड
कई देशों में आज बॉलीवुड भारत की पहचान बन चुका है। तड़क-भड़क और मनोरंजन और एक्शन से भरपूर बॉलीवुड संगीत एवं नृत्य की दीवानगी पश्चिमी देशों में लगातार बढ़ रही है और शायद इसी वजह से शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की फिल्में विदेशों में भी अच्छा कारोबार करती हैं।

क्रिकेट फीवर
भारतवासियों की क्रिकेट के लिए जो जुनून है। जर्मनी में फुटबॉल बहुत लोकप्रिय है और लोग क्रिकेट को समझ नहीं पाते हैं लेकिन उन्हें भी पता है कि भारत में लोग क्रिकेट को धर्म और खिलाड़ियों को भगवान मानते हैं।

योग
भारत की विश्व को एक महत्वपूर्ण देन है योग। विगत कुछ सालों में विदेशों में इस प्राचीन जीवन पद्धति की लोकप्रियता और भी बढ़ी हैं। इस साल 21 जून को पूरे विश्व ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। मेग रायन, मडोना और रिकी मार्टिन जैसी मशहूर हस्तियां नियमित योग करती हैं।
*Indian Army Status In Hindi | आर्मी स्टेटस हिंदी में*

चाय
दुनिया भर में भारतीय चाय बहुत शान से पी जाती है। उसकी लोकप्रियता का हिसाब आप इससे लगा सकते हैं कि भारत विश्व के सबसे बड़े चाय निर्यातकों में से एक है। खासकर दार्जिलिंग चाय की गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय चाय में होती है।