LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

January 14, 2018

जो जैसा है उसे वैसा ही अपना लें - Motivational Thoughts

motivational thoughts in hindi

जीवन को आसान बनाना भी आपके हाथ में और उसे कठिन बनाना भी आपके हाथ में ही है। दोनों में से आपको कैसा जीवन चाहिए है यह आप को तय करना है। क्योंकि प्रत्येक इंसान की जिंदगी में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के इंसान आते हैं। उनके साथ आपका व्यवहार ही आपके जीवन की दिशा को तय करता है।

प्रत्येक इंसान की फितरत अलग होती है
हर इंसान की फितरत अलग अलग होती है। कोई सकारात्मक तो कोई नकारात्मक विचारधारा का होता है। इन दोनों से इतर कई लोग मध्यमार्गी तो कई तटस्थ होते हैं। मध्यमार्गी वे लोग हैं जो थोड़े सकारात्मक और थोड़े नकारात्मक होते हैं। वहीं तटस्थ इंसान वे होते हैं जो अपने मत से मत रखते हैं। इन चारों श्रेणियों के लोगों के बीच आप रहते हैं। इनके बीच रहते हुए ही आपको अपना जीवन बिताना है। यह आपको तय करना है कि आपको इनके साथ कैसा व्यवहार करना है।

सबको नहीं बदला जा सकता
किसी के व्यवहार को देखकर आप खुद अपने आप को बदल सकते हैं। कुछ हद तक आपका प्रभाव दूसरों में बदलाव ला सकता है। लेकिन यह बदलाव शत प्रतिशत होगा या नहीं। इसकी कोई गारंटी नहीं होती। यह आंशिक भी हो सकता है। यह ठीकठाक स्तर तक भी जा सकता हैं। लेकिन आपके प्रभाव से सामने वाला इंसान पूरी तरह बदल जाए यह थोड़ा नहीं बल्कि बहुत मुश्किल है।

खुद को थोड़ा बदल लें
इन तमाम तरह की पेचिदगियों के बीच जीवन को आसान बनाने का बेहद सीधा सा तरीका है कि जो जैसा है उसे वैसा अपना लें। किसी से बेवजह तर्क कुतर्क नहीं करें। टकराव नहीं करें। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने सिद्धांत बदल लें। आप अपने सिद्धांतों पर बने रहते हुए भी सभी को अपना सकते हैं। क्योंकि सबको बदलना मुश्किल होता है। इसलिए अपने विचारों पर अडिग रहने के साथ ही सामने वाले इंसान के विचारों की कद्र कीजिए। उससे सामजंस्य बनाने की कोशिश कीजिए। जहां विचार बिल्कुल मेल नहीं खाए वहां अपना रास्ता अलग कर लिजिए। इससे जिंदगी में टकराव पैदा नहीं होगा बल्कि वह आसान हो जाएगी।

इसे भी जरूर पढ़ें :-
* Best Story in Hindi | जीवन की सच्चाई
* कौन थे लाफिंग बुद्धा? क्या है इनकी हंसी का राज
* एक अच्छी छोटी कहानी, short story in hindi
* सफलता का गुरु मंत्र - motivational story